मेरठ, मई 22 -- दौराला में लावड़ रोड स्थित पवनसुत कालोनी के पास काम कर रहे समौली निवासी मजदूर के साथ शुक्रवार को मारपीट कर दी। मारपीट में घायल मजदूर को मकान मालिक ने किसी तरह बचाया। थाने पहुंचे पीडित मजदूर ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल मजदूर को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। थाने पर दी तहरीरर में समौली निवासी अरविंद ने बताया कि वह दौराला में लावड़ रोड निवासी अंकित के मकान में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे समौली निवासी उसके पड़ोसी ओमकार, ईवीज और प्रिंस ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मकान मालिक ने किसी तरह उसकी जान बचाई। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में चार को पीटा, मुकदमा दर्ज आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित मजदूर ने बताया कि आरोपियों ने एक दिन पहले भी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान...