मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव निवासी महिला शुक्रवार को अपनी 13 साल की लड़की को घर में छोड़कर जंगल चली गई। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर कर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में ले गया। युवक ने अपने दो साथियों को और बुला लिया। तीनों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद लड़की अपने घर पहुंच गई। उसकी मां जंगल से घर पहुंची तो लड़की सहमी हुई थी। लड़की ने मां को घटना के बारे में जानकारी दी तो होश उड़ गए। घटना के बाद काफी देर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.