हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई, संवाददाता। मल्लावां थानाक्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर शिल्पी कुशवाह प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर जातीय उन्माद फैलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। तीन युवकों के लापता होने की अफवाह फैली तो हड़कंप मच गया। बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि कुछ संगठनों और यूट्यूबरों द्वारा 23 अप्रैल को लोगों से गढ़ी गांव पहुंचने का आह्वान किया गया। करीब 150 लोग गांव पहुंचे। उन्होंने कानून व्यवस्था प्रभावित करने के साथ सरकारी काम में बाधा डाली। मामले में विभिन्न संगठनों व व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सन्दीप मौर्य, विपिन मौर्य और अमन मौर्य निवासी उसरहा थाना कछौना को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। कुछ अराजकतत्वों ...