मऊ, अप्रैल 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के जामडीह में विगत गुरुवार की रात एसयूवी से टक्कर के बाद बाइक सवार तीन युवकों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले का पर्दाफाश क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय आजाद यादव उर्फ अज्जू पुत्र शिवनाथ यादव, 29 वर्षीय बेचन यादव पुत्र रामसूरत यादव और 27 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र अमेरिका यादव गांव के ही निवासी रमेश की पत्नी और नवजात शिशु प्राइवेट अस्पताल से हालचाल लेकर तीन दिन पूर्व गुरुवार की देर रात वापस लौट रहे थे। घर वापस लौटते समय देर रात लगभग 11 बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह स्थित घोसी-मधुबन मार्ग के ...