रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। तीन युवकों को रौंदने और उनकी मौत के आरोप में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम गौरीखेड़ा निवासी मो. यामीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अप्रैल की शाम उनका बेटा मो. गुलफाम, मो. शादाब और मो. कैफ के साथ गांव के ही मो. सुल्तान और मो. नाजिम सब्जी से भरी ठेला गाड़ी में सवार होकर यूपी के गांव मुंडलिया जा रहे थे। ग्राम मलपुरी स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आए डंपर ने ठेला गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मो. शादाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मो. सुल्तान और मो. नाजिम की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मो. कै...