कटिहार, मार्च 9 -- फलका। बीते दिनों शादी समारोह में बारात जाने के क्रम में कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर डुमरिया चौक समीप सड़क हादसे में पोठिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हिटलर यादव के पुत्र 22 वर्षीय पुत्र उदय कुमार,अरविंद यादव का 24 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार एवं बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर लोहनी गांव निवासी रूपेश कुमार मंडल की दर्दनाक मौत की सूचना पर रविवार को पूर्णिया लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान सांसद ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और सांत्वना देते हुए कहा कि घटना बेहद पीड़ादायक है। वे मृतक उदय कुमार,प्रशांत कुमार,लोहनी के रूपेश कुमार के परिजनों के हर सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहेंगे। इस विपदा की घड़ी में पीड़ित परिजनों को धैर्य से काम ल...