गढ़वा, अप्रैल 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गोविंद विद्यालय मैदान में व्यावसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग पर लगाए गए प्रतिबंध के संदर्भ में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा औचक जांच अभियान चलाया गया। एसडीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान मैदान में अवैध रूप से खड़े चार व्यवसायिक वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त चार वाहनों में तीन सवारी बसें व एक कमांडर जीप शामिल है। एसडीएम ने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने यहां के सभी वाहन चालकों से व्यक्तिगत जाकर अनुरोध किया था कि वे यहां वाहन खड़ा नहीं करेंगे, इसके बाद उन्होंने इस संदर्भ का एक आदेश भी जारी किया था। उसके बावजूद जो लोग अवैध पड़ाव कर रहे हैं उनको हतोत्...