जौनपुर, अप्रैल 4 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर करंट लगने और नाले में बहने से 25 अगस्त को प्राची मिश्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ने मुख्य अभियंता विद्युत विभाग वाराणसी क्षेत्र को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। सात अप्रैल को उन्होने रिपोर्ट भी तलब किया है। मृतका की बहन साक्षी मिश्रा निवासी मियांपुर लाइनबाजार ने कोर्ट में अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह और हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से वाद दर्ज कराया था। उसमें नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग जौनपुर शहरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जौनपुर, मुख्य राजस्व अधिकारी/ नोडल अधिकारी नोडल नगर निकाय जौनपुर, अधिशासी अभियंता जल निगम( नमामि गंगे व अमृत योजना कार्य के नोडल अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.