अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू गांव में हुए हृदयविदारक घटनाक्रम के बाद दलित परिवार के मुखिया पाटनदीन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहू, बेटे और मासूम पोते की मौत के बाद भी परिवार की पीड़ा कम नहीं हो रही, बल्कि नए घटनाक्रमों ने जख्म और गहरे कर दिए हैं। शुक्रवार को बेटे और बहू के अंतिम संस्कार के बाद किरिया कर्म में बैठे पाटनदीन सुकून से अपने मृत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड भी नहीं कर पा रहे हैं। रोते-बिलखते उन्होंने बताया कि दाह संस्कार के बाद कलाफरपुर घाट से रौनाही पुलिस उनके बेटे अवधेश और सदानंद को अपने साथ ले गई, जिससे वे अपने भतीजे, यानी मृत मासूम पोते के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके।पाटनदीन के मुताबिक जब दोनों बेटे अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे तो उन्होंने जानकारी जुटाई।...