मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। वार्ड संख्या 40 के अंतर्गत तीन मोहल्लों के 200 घरों में जलसंकट से लोग परेशान हैं। इनमें गुदरी रोड, चमड़ा गोदाम गली और बहलखाना इलाके प्रभावित हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन के मुताबिक चमड़ा गोदाम गली स्थित सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण एक पखवारे से पानी की आपूर्ति बंद है। इस संबंध में निगम को सूचना देने के बाद भी समस्या के समाधान में देरी हो रही है। पिछले साल ही पांच एचपी का सबमर्सिबल लगाया गया था। इसी के जरिए संबंधित मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...