बरेली, अप्रैल 7 -- प्रीपेड और स्मार्ट मीटर में आ रही दिक्कतों को लेकर बिजली निगम के अफसरों ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं के साथ मीटिंग की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। अफसरों ने कहा है कि मीन मैसेज के बाद बिजली कट जाएगी और सभी को स्मार्ट मीटर या प्रीपेड मीटर लगवाना आवश्यक होगा। नगर के पुरैना बस स्टैंड के समीप विद्युत कार्यालय पर मंगलवार को मीटिंग हुई, जिसमें व्यापारियों का कहना रहा कि बड़े बकायादारों को किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जाती है, वहीं छोटे उपभोक्ताओं पर सौ रुपये भी बकाया होने पर ही बिजली काट दी जाती है। अधिशासी अभियंता विद्युत दुर्गेश कुमार ने बताया कि पांच हजार से अधिक के बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर तीन बार मैसेज भी भेजे जाते हैं। इसके बावजूद किसी की कोई समस्...