देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 3 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट (1/8 गोरखा राइफल्स) के स्थापना दिवस पर 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ पूर्व सैनिक और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक संगठन ने 202वां स्थापना दिवस बड़ोवाला स्थित माधवम पार्टी हाउस में हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास और वीर सपूतों को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक संगठन के वरिष्ठ सलाहकार कर्नल पीबी थापा, अध्यक्ष राजेश गुरुंग और सचिव देवेंद्र गुरुंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष राजेश गुरुंग ने रेजिमेंट के समृद्ध इतिहास को दोहराया। उन्होंने बताया कि इस बटालियन की स्थापना 19 फरवरी 1824 को कैप्टन पैट्रिक डजन के नेतृत्व में सिलहट (वर्तमान बांग्लादेश) में 16 सिलहट लोकल बटालियन के रूप में हुई थ...