मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड में तीन मेरिट लिस्ट में भी कोई संस्थान नहीं मिलने पर चौथे राउंड में विकल्प बदलने का अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। दिए गए विकल्पों पर तीन बार की सूची में भी नाम नहीं आने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह निर्णय लिया गया है। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी चौथे राउंड का इंतजार करेंगे। इसमें उन्हें एडिट का मौका मिलेगा, जिसके बाद वे नए संस्थान जोड़ सकेंगे।

चौथे राउंड का मौका तीन राउंड के नामांकन के बाद ऐसे अभ्यर्थियों को खाली सीट के अनुसार नए संस्थान चुनने का मौका मिलेगा, जिससे उनका नामांकन हो सकेगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनका पहली मेरिट लिस्ट में संस्थान आवंटित है, लेकिन वे उस संस्थान में नहीं जाना चाहते हैं और नया विकल्प जोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें भी चौथे राउं...