बागेश्वर, दिसम्बर 9 -- औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बागेश्वर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों का क्रय विक्रय सुनिश्चित किया गया। साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी एवं उसकी रिकॉर्डिंग भी चेक की गई। एक्सपाएरी दवाओं के लिए उचित रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितता पाई गई। साथ ही फर्म द्वारा लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन न करने पर सात दिन के भीतर अनियमितताओं से संबंधित स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही अनियमितताओं का अनुपालन संतोषजनक न होने की स्थिति में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत फर्म के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति जाएगी। पांच औषधियों के नमूने लेकर राज्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.