कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। तीन मेडिकल कालेजों से बिना इलाज लौटाए जाने के बाद एक निजी नर्सिंग होम में जिंदगी-मौत से जूझ रहे बच्चे के पेट का आपरेशन करके पेट में घुसी लाठी निकाल उसकी जिंदगी बचाई गई। प्रदेश श्रमिक बस्ती महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएम को पत्र लिख कहा है कि पीड़ित को भर्ती न करने पर तीनों मेडिकल कालेज के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि घायल विशाल को पहले कन्नौज स्थित तालग्राम मेडिकल कालेज ले गए तो वहां से उसे भर्ती करने को मना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पेट में तीन फीट तक घुसी लाठी, चार घंटे तक चली सर्जरी, 10वीं के छात्र को मौत से बचा लाए डॉक्टर पीड़ित कन्नौज निवासी परिवार बच्चे को तिर्वा मेडिकल कालेज ले गए लेकिन वहां पर भी इलाज...