दरभंगा, दिसम्बर 5 -- दरभंगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा दिया है। खेलो इंडिया के इतिहास में पहली बार विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक साथ तीन पदक जीतकर विश्वविद्यालय और मिथिलांचल के साथ ही बिहार राज्य का मान बढ़ाया है। खेलो इंडिया में सबसे पहले एथलेटिक्स इवेंट के अंतर्गत 5000 मीटर दौड़ में लनामिवि के खिलाड़ी त्रिलोक कुमार ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता और शानदार शुरुआत दी। इसके बाद 3000 मीटर स्टीपल चेज में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी विकास कुमार राय ने तृतीय स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। महिला कबड्डी में लनामिवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर पूरा किया। शुक्रवार को...