सोनभद्र, मई 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में बुधवार की शाम आई तेज आंधी एवं हल्की बारिश के दौरान घटनाओं में मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने त्वरित राहत प्रदान करते हुए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर राज्य आपदा मोचक निधि से तीन मृतकों के आश्रितों के खातों में 4-4 लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर पूरी कराई गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया था कि आंधी और बारिश से हुई जनहानि के मामलों में पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराते हुए पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में ही अधिकारियों को करना होगा ये काम, लाप...