बगहा, अगस्त 26 -- बेतिया। नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड के कारण गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दिये हैं। गंडक में तीन मीटर तक ऊंची लहरें व जलप्रवाह होने की आशंका है। इससे गंडक नदी से जुड़े पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, वैशाली, सारण जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, लमजुंग, तनहुं (गंडक कैचमेंट), दोलखा एवं सिंधुपालचोक (कोसी कैचमेंट) में फ्लैश फ्लड का हाई रिक्स अनुमानित है। कोसी, बागमती एवं गंडक कैचमेंट के कई अन्य क्षेत्रों में मध्यम जोखिम का पूर्वानुमान है। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद बिहार व उत्तर प्रदेश के लिए चेतावनी जारी गंडक के जिलों समेत सीत...