मुंगेर, मई 18 -- सौरबाजार। मंगलवार के दोपहर मीनिंग के पदाधिकारी ने सौरबाजार थाना क्षेत्र मैं मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रेलर को जप्त कर थाने के हवाले किया है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मिट्टी लोड टेलर ट्रैक्टर बिना ढके हुए सड़क किनारे से जा रहा था। जिससे काफी धूल उड़ रहा था। जिसके कारण लोगों को आवागमन के दौरान काफी दिक्कतें होती थी। जिस कारण माइनिंग के पदाधिकारी इसे जब्त कर थाना के हवाले कर दिया। इस संबंध में माइनिंग के पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि बिना ढके हुए मिट्टी ले जाने के कारण इसे जप्त किया गया है और चालान काटा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...