दुमका, जून 12 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट अंचल क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से चौकीदारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति हो गई है। चौकीदारों ने बताया कि बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण करने में काफी परेशानी होने लगी है।‌ इस संबंध में चौकीदार पृथ्वी लाल बेसरा, दिनेश मिर्धा, प्रकाश मिर्धा, नकुल यादव, संतोष यादव, श्रवण मिर्धा, राजेंद्र हाजरा, सुदर्शन राय एवं हीरालाल राय सहित अन्य चौकीदारों ने बताया कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।‌ जिससे परिवार का भरण पोषण सहित बच्चों की पढ़ाई में कठिनाइयां हो रही है। चौकीदारों ने बताया कि महंगाई के इस दौर में तीन माह तक वेतन नहीं मिलना उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। क...