बोकारो, मई 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कर्मचारियों के वेतन भुगतान रोकने को लेकर गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण कुमार ने की। जिला मंत्री रमेश मिश्रा ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि तीन माह से कर्मचारियों के वेतन को रोक कर रखा गया है जो किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है। जांच के नाम पर कर्मचारियों की स्थिति खराब हो गयी है। सभी कर्मचारी वेतन के अभाव में त्राहिमाम कर रहे हैं। अध्यक्ष बालकृष्ण ने जिले के उपायुक्त, उपविकास आयुक्त व कोषागार पदाधिकारी को कर्मचारियों के हित में शीघ्र वेतन भुगतान करने के लिए अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मियों में रोष, 21 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी अन्यथा संघ चरणवद्ध आंदोलन के लिए वाध्य होगा। मौके पर मुफस्सि...