तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर होमगार्ड जवानों में आक्रोश, आर्थिक संकट गहराया
धनबाद, मई 19 -- धनबाद। धनबाद समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत होमगार्ड जवानों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। राज्य भर में विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, चुनाव ड्यूटी और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तैनात ये जवान अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हाल ही में सामने आए ट्रेजरी घोटाले के बाद कई विभागों के वेतन भुगतान पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। इसी क्रम में होमगार्ड जवानों का मानदेय भी अटक गया। हालांकि अब पुलिस विभाग सहित अन्य कई विभागों का वेतन जारी होना शुरू हो गया है, लेकिन होमगार्ड जवान अब भी भुगतान से वंचित हैं, जिससे भेदभाव के आरोप भी उठने लगे हैं।
वेतन में देरी का कारण होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि पहले की तुलना में मानदेय में वृद्धि जरूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.