छपरा, मई 23 -- बकरीद से पहले भुगतान की मांग छपरा, एक संवाददाता। जिले समेत बिहार के स्थानीय निकाय के नियोजित शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरी नाराजगी जताई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षक आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार यह आश्वासन दिया जाता रहा है कि प्रत्येक माह की पहली तारीख तक शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा लेकिन नई सरकार के गठन के बाद भी नियोजित शिक्षकों का वेतन और एरियर लंबित है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों का वेतन भुगतान करने की मांग इससे शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, संजय कुमार सिंह, उमेश प्रसा...