रिषिकेष, मई 8 -- शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चेताया है कि सोमवार तक वेतन जारी नहीं किया गया तो शिक्षक एवं कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। शुक्रवार को डोईवाला में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता अश्विनी गुप्ता ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के प्रति सरकार का रवैया लगातार उपेक्षापूर्ण बना हुआ है। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने के बावजूद इन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को फरवरी माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मंत्री अवधेश सेमवाल ने कहा कि शिक्षक एक ओर बीएलओ और जनगणना जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में शि...