बोकारो, मई 26 -- बोकारो। लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त शिक्षक समन्वय समिति जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त से मिला। जिले के प्लस टू और माध्यमिक शिक्षकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में भारी नाराजगी है। शिक्षकों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। बैंक की ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस, मकान किराया और बीमार माता-पिता के इलाज जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। कई दुकानदार भी अब उधार राशन देने से मना करने लगे हैं। समिति ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शिक्षक केंद्र सरकार की जनगणना कार्य में भी लगे हुए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षक 30 किलोमीटर तक की दूरी तय कर मकान गणना कार्य कर रहे हैं, लेकिन वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष गंभीर ...