अररिया, मार्च 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत डॉक्टर व कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उनलोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण बिना वेतन के काम कर रहे डॉक्टर व कर्मियों में नाराजगी व्याप्त है। पीएचसी कुर्साकांटा में कार्यरत डॉक्टर व कर्मियों ने बताया कि पिछले दिसंबर माह से उनलोगों को वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से रोजमर्रा के पारिवारिक खर्चो के लिए दिक्कत उठानी पड़ रहा है। एक तो वेतन कम मिलता है वह भी समय से नहीं मिलता है। कई कई माह वेतन के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे परिस्थिति में डॉक्टर और कर्मी घरेलू खर्चो के लिए दूसरे से कर्ज लेने को मजबूर है। स्वास्थ्य कर्मियों ने जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...