तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से चौकीदारों पर आर्थिक संकट
गुमला, मई 14 -- रायडीह प्रतिनिधि । रायडीह प्रखंड अंतर्गत रायडीह और सुरसांग थाना में कार्यरत चौकीदारों को पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट गहरा गया है। मानदेय नहीं मिलने से चौकीदारों के सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गई है।चौकीदारों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों के स्कूल में नामांकन, ड्रेस और किताबें खरीदने तक में परेशानी हो रही है। समय पर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था नहीं कर पाने से उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा दैनिक जरूरतों जैसे खाने-पीने और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चौकीदारों का कहना है कि यह समस्या केवल रायडीह प्रखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे गुमला जिले के चौकीदार इससे प्रभावित हैं। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से जल्द से जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.