कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। नगर परिषद झुमरी तिलैया में सफाई व्यवस्था सोमवार से प्रभावित हो गई है।

हड़ताल की वजह कोडरमा म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (केएमएसडब्ल्यूएम) के अधीन कार्यरत सफाई मित्रों और वाहन चालकों ने मानदेय भुगतान में अनियमितता तथा पीएफ राशि से जुड़ी शिकायतों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर में कचरा उठाव और साफ-सफाई का कार्य ठप पड़ गया है। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से नियमित रूप से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि हर माह उनके वेतन से भविष्य निधि (पीएफ) की राशि काटी जाती है, लेकिन संबंधित राशि उमंग एप पर दिखाई नहीं दे रही है। इसे लेकर कर्मियों में गहरी नाराजगी है। कर्मचारियों ने बताया कि इस ...