उन्नाव, मई 22 -- नवाबगंज। विकासखंड क्षेत्र में कार्यरत आशा बहुओं और आशा संगिनियों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। पिछले तीन महीनों से मानदेय का भुगतान न होने और बढ़े हुए मानदेय का लाभ न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को सीएचसी पहुंचकर अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के बाद आशा बहुओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वे कलमबंद हड़ताल पर चली जाएंगी। वहीं, 21 मई से कार्य बहिष्कार की घोषणा के चलते कई स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरनाआशा कार्यकत्रियों का ज्ञापन नवाबगंज क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव को चार सूत्रीय ज्ञा...