वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी के दुर्गाकुंड में रात के समय भव्यता बढ़ाने के लिए लगाया गया फव्वारा पिछले तीन माह से खराब पड़ा है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार निगम के आलोक एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी अब तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि इसकी मरम्मत किसे करानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंड में लगा यह फव्वारा काफी पुराना है। कई वर्षों से यह बीच-बीच में खराब होता रहा है। वर्ष 2017 में इसका जीर्णोद्धार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया था। उस दौरान कुंड की सफाई के साथ फव्वारे की भी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह फिर से खराब हो गया। कुंड की स्थिति को लेकर अक्तूबर-नवंबर 2024 में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने विशेष अभियान चलाया था, जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.