मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देसी शराब जब्त मामले में तीन माह से फरार चल रहे धंधेबाज गोविंद राम को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात मझौलिया स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि तीन माह पहले छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब जब्त की गई थी। इसी मामले में वह फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...