बहराइच, जून 9 -- तेजवापुर। बाल विकास परियोजना तेजवापुर में तीन माह से पोषाहार की आपूर्ति न होने से 207 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलने वाला पोषण आहार प्रभावित हो गया है। चौखिड़या प्रथम की अनीता, चौखिड़या द्वितीय की कार्यकर्ता, तारापुर खुर्द की उर्मिला, दीपा मिश्र ने बताया कि लाभार्थी केंद्रों पर पहुंचकर पोषाहार की जानकारी लेकर लौट रहे हैं। गीता ने बताया कि उन्होंने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। सुपरवाइजर मंजुला देवी और प्रिया मिश्रा ने बताया कि 207 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले तीन माह से पोषाहार की आपूर्ति नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...