तीन माह से पकरी सेवार पंप का संचालन ठप
गंगापार, जून 3 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सिरसा पंप नहर के नाम से बहुचर्चित पकरी सेवार पंप नहर का संचालन तीन माह से बंद पड़ा है, संबधित विभाग के इंजीनियर इस समय गंगातट पर पाइलिंग का कार्य करवा रहे हैं। इस नहर से संबधित पकरी-सेवार, शंभूचक, दुबेपुर गांव के किसानों ने बताया कि नहर का संचालन ठप होने से धान के खेतों व पौधघर की तैयारी नहीं हो सकी है।किसान शारदा प्रसाद यादव, ललन तिवारी, मनोज कुमार, जयशंकर द्विवेदी सहित कई किसानों ने बताया कि पंप नहर के विस्तार व मरम्मत कार्य के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव ने करोड़ों रुपये की मंजूरी दे रखी है। यह भी पढ़ें- तीन माह से पकरी सेवार पंप का संचालन ठप इस धन से नहर की मरम्मत, पंप मशीनों का नवीनीकरण सहित अन्य कार्य करवाए गए हैं। पंप नहर की पाइप को रखने के लिए पाइलिंग के कार्य में भारी लापरवाही की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.