गढ़वा, मार्च 29 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के चुंदी गांव के लाभुकों को पिछले तीन माह से राशन नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त संबंध में ग्रामीणों ने विधायक अनंत प्रताप देव को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया है। साथ ही राशन दिलाने के लिए ठोस पहल करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन पिछले तीन माह से नहीं मिला है। डीलर की ओर से नियमित रूप से राशन वितरण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाला अनाज भी समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने तथा ग्रामीणों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.