छपरा, मई 28 -- 13 - दाउदपुर के पिलुई गांव में पिंजरे में कैद बंदर दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में पिछले तीन माह से आतंक का पर्याय बना बंदर आखिरकार गुरुवार को पकड़ लिया गया।

ग्रामीणों की सूझबूझ ग्रामीणों की सूझबूझ और वन विभाग की टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद बंदर को पिंजरे में कैद किया गया। बंदर के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर पिछले कई महीनों से गांव में आतंक मचाए हुए था। उसके हमले में अब तक करीब पांच दर्जन लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। गुरुवार की सुबह भी बंदर ने एक युवक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर बंदर को पकड़ने का निर्णय लिया। लाठी-डंडे और जाल के सहारे ग्रामीणों ने बंदर का पीछा शुरू किया।...