लातेहार, अप्रैल 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदवा पूर्वी पंचायत के तिलैयाटांड नीचे मोहल्ला में स्थित जलमीनार पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है। मोहल्ले के दर्जनों परिवारों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जलमीनार खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- कटकमसांडी में पेयजल संकट गहराया, करोड़ों खर्च के बावजूद सोलर जलमीनार बे...