अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक गरीब परिवार की जिंदगी पिछले तीन महीनों से नरक बन चुकी है। उनकी 14 वर्षीया मासूम बेटी का अपहरण कर लिया गया है और नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। तीन महीने से नाबालिग के परिजन कभी थाने तो कभी पुलिस के वरीय अधिकारी और कभी बाल कल्याण समिति के दफ्तर का चक्कर लगा रहा है।बावजूद इस दिशा कोई ठोस कार्यवाई नहीं हो पायी है। इसके बाद भी माता-पिता बेटी की फोटो हाथ में लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। कभी रिश्तेदारों के घर उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, तो कभी थाने के चक्कर लगाते हैं। लेकिन हर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्यालय डीएसपी सह किशोर न्याय इकाई मनोज कुमार सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर अनु...