चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- चक्रधरपुर। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के पुत्र उदय माझी के सहयोग से चक्रधरपुर के पोटका संत जेवियर्स स्कूल के पास तीन माह से खराब जलमीनार की मरम्मत करायी गई। जानकारी के मुताबिक पोटका में तीन माह से जलमीनार खराब पड़ा हुआ था। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जानकारी मिलने पर सांसद जोबा माझी के पुत्र उदय माझी ने तुरंत अपने स्तर से जलमीनार की मरम्मत करायी। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर में कोई भी समस्या हो, लोग संपर्क करें, सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस दौरान पूर्व वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक, राजेश शर्मा सहित कई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...