अररिया, जनवरी 29 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले में एमडीएम संचालित 1933 स्कूलों को तीन माह से एमडीएम की राशि नहीं मिली है। इसके कारण हेडमास्टरों के साथ-साथ व वेंडर भी आर्थिक रूप से परेशान हैं। बताया गया कि नवंबर माह के बाद विभाग से स्कूलों को मध्याह्न भोजन योजना की राशि नहीं आई है। यही हाल जिले के करीब 62 सौ रसोइये की भी है। इन्हें भी पिछले तीन माह यानी नवंबर से मानदेय नहीं मिला है। इस स्थिति में उन्हें किस कदर परेशानी होती होगी, इसकी सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। बहरहाल तीन माह से एमडीएम की राशि नहीं मिलने से हेडमास्टरों व वेंडरों को शॉक लगना लाजिमी है। राशि नहीं मिलने से बदहाली झेल रहे कई वेंडरों ने तो फरवरी माह से राशन देने में हाथ खड़े कर दिये हैं। इधर तनाव से गुजर रहे हेडमास्टरों को समझ में नहीं आ रहा कि वे क्या करें। उधार, कर्ज लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.