पूर्णिया, अगस्त 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सितम्बर से 30 नवम्बर तीन माह तक एनसीडी गैर संचारी रोग जांच अभियान चलेगा। तीन माह तक चलने वाले इस अभियान में 30 वर्ष से उपर के लोगों की जांच की जायगी। ऐसे 13 लाख लोगों के जांच किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कवायद तेज कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि इसके लिए सरकार के निर्देश के अनुसार जिले में पूरी तत्परता से कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य क्रियान्वयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि अधिक से अधिक लोगों के बीच गैर संचारी रोग को लेकर जांच अभियान चलाना है ताकि ऐसे लोग की जांच के बाद जरूरी की स्थिति में उपचार के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर...