सहारनपुर, जुलाई 31 -- बड़गांव,। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण पूरा होने के महज तीन माह बाद ही बड़गांव इंटरचेंज पर देवबंद-नानौता मार्ग के ऊपर बने पुल में दरारें दिखाई देने लगी हैं। दरारों से बारिश का पानी रिसने और गुरुवार को एनएचएआई द्वारा उनकी मरम्मत कराए जाने के बाद राहगीरों और ग्रामीणों में पुल की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि एनएचएआई का कहना है कि यह सामान्य तकनीकी स्थिति है और इससे पुल की संरचनात्मक मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ा है। बड़गांव इंटरचेंज पर स्थित पुल के नीचे दरारें दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। बारिश के दौरान दरारों से पानी टपकता दिखाई देने पर राहगीरों में पुल की सुरक्षा को लेक...