भभुआ, अप्रैल 1 -- लड़का-लड़की की बरामदगी के बाद पूछताछ और जांच के दौरान प्रेम-प्रसंग के मामलों का हो रहा है खुलासा कई प्रेमी को नेपाल, दिल्ली, पंजाब, गोरखपुर, अरुणाचल प्रदेश, मुंबई किया बरामद बरामदगी के बाद ज्यादा लड़कियां अपनी इच्छा से प्रेमी संग जाने की स्वीकारती हैं बात (सर को दिखाकर खबर लगानी होगी) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना में तीन माह में शादी की नीयत से अपहरण के 40 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में लड़का-लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन, बरामदगी के बाद जब पुलिस उनसे पूछताछ या जांच करती है तब यह बात सामने आ रही है कि यह मामला अपहरण का नहीं, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा बरामद की गईं अधिकतर लड़कियां अपने बयान में अपनी इच्छा से प्रेमी संग जाने की बात स्वीकार करती हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष मु...