पटना, फरवरी 11 -- बिहार में अगले दो से तीन माह के अंदर एक हजार पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूरा होगा। भवन निर्माण विभाग ने इसे तय समय में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके पहले ही राज्य में 337 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण किया जा चुका है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने निर्माण हो चुके भवनों को तुरंत पंचायतीराज विभाग को सौंपने का निर्देश दिया है। बुधवार को सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में विभाग के मीटिंग हॉल में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में गति लाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की ओर से प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 2610 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 1900 से अधिक पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनमें तीन सौ भवनों में फिनि...