मेरठ, जून 3 -- रोहटा रोड स्थित खड़ौली शिव चौक के पास नगर निगम द्वारा तीन माह पूर्व करीब एक किलोमीटर के दायरे में बनाई गई सीसी रोड उखड़ गई। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की हालत देख महापौर ने कहा कि सड़क मानकों के अनुरूप नहीं बनी है, इसे दोबारा बनाया जाए। ढाई करोड़ की लागत से सड़क और नालों का निर्माण कराया गया था। जैसे ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, तभी से बजरी उखड़नी शुरू हो गई थी। समाजसेवी एवं भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में संगम विहार कॉलोनी और खड़ौली के लोगों ने हंगामा किया था। जांच के लिए नगर निगम के अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को संगम विहार कॉलोनी के लोग महापौर से मिले थे。 यह भी पढ़ें- महज 15 दिनों में जगह-जगह टूटने लगी है नवनिर्मित सड़...