मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर/कांटी, हिटी.। कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या-107 (सी) शनिवार को तीन महीने बाद आवागमन के लिए फिर से खोल दी गई। वैशाली सांसद वीणा देवी, विधायक ई. अजीत कुमार और कांटी प्रमुख कृपाशंकर शाही की मौजूदगी में बैंड-बाजे के बीच गुमटी खुलने के समय आसपास के गांवों के लोग भी मौजूद थे। गुमटी खुलने से खुश ग्रामीणों ने आपस में मिठाईयां भी बांटी। गुमटी खुलने से सदातपुर, बझिला जगदीशपुर, शहबाजपुर, शेरपुर, मुबारकपुर, शेरना, कांटी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत हो गई। यह भी पढ़ें- शिलान्यास के बाद भी रेल सेवा से नहीं जुड़ा मुंडेश्वरी धामगुमटी खुलने पर सांसद की प्रतिक्रिया वैशाली सांसद वीणा देवी ने कहा कि जनता के लिए बंद गुमटी खुलवाई गई है। रेलवे ने जनहित में यह कार्य किया है। यह पुराना साहेबगंज मार्ग है। ...