सासाराम, मई 12 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों के लगभग तीन माह बाद हड़ताल खत्म होने पर मंगलवार को अंचल कार्यालय में एक बार फिर रौनक लौट आई। लंबे समय बाद कार्यालय में चहल-पहल देखने को मिली और विभिन्न कार्यों को लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी अरविंद त्रिपाठी , विक्की कुमार समेत अन्य कर्मी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े कार्यों का निष्पादन करते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- मिली राहत : 87 दिनों से हड़ताल पर रहे कर्मचारी अंचल कार्यालय में लौटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...