तीन माह पहले मां और अब पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम
गंगापार, जून 28 -- बारा खास के मजरा हरदी में रविवार सुबह एक ही साथ पिता-पुत्र की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। सभी की आंखें नम हो गई। रविवार सुबह हरदी के बुजुर्ग किसान विनोद कुमार बिंद पुत्र बिहारी बिंद और उनके बेटे धनू कुमार बिंद की करंट से मौत हो गई। एक साथ पिता पुत्र की मौत से गांव के लोग सदमे में है। हर तरफ किसानों की ही चर्चा हो रही है। हरदी के किसान धनू कुमार बिंद और उनके पिता विनोद कुमार बिंद की करंट से मौत हो जाने से परिवार बेसहारा हो गया है। धनू कुमार के तीन बच्चों के सिर से पिता और बाबा का साया एक साथ उठ गया। धनू कुमार के दो बेटे 12 वर्षीय विवेक कुमार बिंद और दूसरा सात वर्ष का आयुष कुमार बिंद है और एक नौ वर्ष की बेटी अनुप्रिया कुमारी है। पत्नी पुष्पांजलि देवी और तीनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है。 यह भी पढ़ें- बारा में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.