एटा, फरवरी 21 -- तीन माह पहले ब्याह कर आई विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई है और हत्या के बाद शव को लटकाया गया है। कोतवाली अलीगंज के गांव अकबरपुर निवासी दीपक पुत्र जयेन्द्र सिंह की शादी तीन माह पहले शिवानी (21) निवासी सराइया थााना कंपिल फर्रूखाबाद के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर को विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर कमरे में लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ही मायकेवाले भी पहुंच गए। मृतका के चाचा जगतपाल ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही भतीजी शिवानी को दहेज के लिए ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। ससुरालीजन बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शिवानी की हत्या की गई है। हत्या के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। अलीगंज पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.