बरेली, मार्च 1 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन के लिए जल्द ही प्रदेश में किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीका लगाया जाएगा। शनिवार को राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के साथ सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने देखा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी की वैक्सीन लगायी जाएगी। किशोरियों को गार्डासिल-4 वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के अनुसार यह टीका सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध रहेगा। अभियान तीन म...