रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। रामपुर-स्वार रोड स्थित अटरिया पुल का कार्य भी 14 साल बाद कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दिया है। इस पुल पर मेस्टिक कार्य और मरम्मत में दरारों को भरना, सतह को वाटर प्रूफ बनाना कार्य कराया जा रहा है। जिस कारण इस पुल पर यातायात को तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। पुल बंद होने पर टांडा जाने वाले लोग जौहर यूनिवर्सिटी आलियागंज होकर गुजर रहे हैं। वर्ष 2012 में सपा सरकार में पुल का निर्माण कराया गया था। यह पुल एकता पुलिस चौकी अटरिया से शुरू होकर जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे के गेट पर जाकर खत्म होता है। यह भी पढ़ें- गंगा पुल मेंटेनेंस कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य करने का आरोप इस पुल की लंबाई 6 किलोमीटर है। पुल छह से सात सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ था। इस पुल के बन जाने से लोगों को बहुत सहूलियत है। ये पुल पूरे ...